Friday, August 25, 2017

प्रयास कुछ बेहतर के लिए..... सबको खुश रहने का हक़ है,अपने दिल की कहने का हक़ है... बस इसी सोच को बढावा देने का ये प्रयास है.

ये उन सभी उनके लिए जो हमारी जिंदगी में
एक माँ, बहन, दोस्त, बीवी ,बेटी और ऐसे
 कई क़िरदार बिना किसी शर्तों के निभा रही है।
#तुम
तूने जन्म से पहले ही मुझे कर्ज़दार कर दिया
पर मैंने फ़िर भी पैदा होते वक़्त तुझे बहुत दर्द दिया,
 दुनियां के लिए मैं कभी खास न था पर तूने हर बार मेरी नज़र उतारी
और सबने भले मुझे नकारा पर तूने हर वक़्त मेरा साथ दिया।


यू तो लड़ते रहे बचपन भर पर
 राखी के दिन तुझे बड़ा प्यार आता है,
बड़ा खास होता है ये रिश्ता
परवरिश में ही इज्ज़त करना सिखाता है।


फिर आती है वो दोस्त बनकर और
तमीज़ सिखाती है जँगली से तुम्हें इंसान बनाती है,
तेरी बेज़्ज़ती भी करती है पर
 कोई तुझे कुछ कहे तो उसे भी लड़ती है।


अपना सब छोड़ के सिर्फ तेरे लिए वो आती है
तुझपर भरोसा रख जिंदगी भर साथ निभाती है,
 सबका पंसद न पंसद का ख़्याल रखती है
बस अपने ख़्याल की इसे सुध नहीं रहती है।

जब जन्म लेती है घर मे ये तो
घर को पवित्र कर देती है,
लौट आता है बचपन संग इसके
बड़े नसीब वाले होते है जिनको बेटी है।
#mani

No comments:

मैं श्रेष्ठ हूं

            अगर आपको अपनी आस्था पर भरोसा है और आप यह यकीन रखते हैं कि आपके किए गए अच्छे कर्म आपको पलट कर मिलेंगे, और आपने हर प्र...