Wednesday, August 23, 2017

प्रयास कुछ बेहतर के लिए..... सबको खुश रहने का हक़ है,अपने दिल की कहने का हक़ है... बस इसी सोच को बढावा देने का ये प्रयास है.


#क़दर
कोई अगर करे कोशिश तेरे होंटो की हँसी को तो संभाल कर रखना,
हर किसी को नसीब नहीं होता उसका मुक्कमल सपना।


ऐसा नहीं है के हमें पाने की आरज़ू और नहीं रखते ,
वो और बात है के हम ऐसे ख़्याल को ही ख़्याल में नहीं रखते।


कहने भर से वादे पूरे नहीं होते कोशिशों को मनाना पड़ता है ,
प्यार एहसास है बताने से बात नही बनती जताना भी पड़ता है।


चीज़े अगर आसानी से मिल जाये तो उनकी एहमियत का पता नहीं चलता,
रोटियां भी तभी पकती है जब तक हाथ नहीं जलता ।


फ़र्क इतना ही है कुछ रुकमणि होती है तो कुछ सिर्फ मीरा रह जाती है ,
क़दर करलो मौका है बाद में सिर्फ मायूसी रह जाती है।
#mani

No comments:

मैं श्रेष्ठ हूं

            अगर आपको अपनी आस्था पर भरोसा है और आप यह यकीन रखते हैं कि आपके किए गए अच्छे कर्म आपको पलट कर मिलेंगे, और आपने हर प्र...