Saturday, September 2, 2017

प्रयास कुछ बेहतर के लिए..... सबको खुश रहने का हक़ है,अपने दिल की कहने का हक़ है... बस इसी सोच को बढावा देने का ये प्रयास है.

#मैं_डरता_हूँ
मैं नहीं डरता किसी शत्रु या प्रहार से,
मैं तो डरता हूँ बीन प्रयास किये हार से।

उन आँखों का तो भरोसा भी हो जो तुम्हें निहारे ,
मैं तो डरता हूँ रात को बंद होती नज़रो से जो सुबह खुलेगी ??
बंद होती इसी उम्मीद सहारे।

ये मेरा वो तेरा दिल बंटवारे को भी तैयार है
आजा हिसाब करते है, हम तो श्याम कहलाये जायँगे
पर तु मीरा न हो जाये इस बात से डरते है।

जवानी तो धोका है कुछ नहीँ चंद लम्हों का शौक है,
किसी के अंदर का बचपन न मरे हमे तो इस बात से खौफ़ है।

न मोह किसी शोहरत का वो मिले जो जीने को ज़रूरी हो,
न हो घमंड रावण सा न कभी युधिष्टिर सी मजबूरी हो ।।।


रिश्तों की अब इतनी कहानी वहीँ अपना जरूरत पर जो काम आए,
न बन सको अगर लक्ष्मण तो न विभीषण ही तुम्हें बनाये।
#mani

No comments:

मैं श्रेष्ठ हूं

            अगर आपको अपनी आस्था पर भरोसा है और आप यह यकीन रखते हैं कि आपके किए गए अच्छे कर्म आपको पलट कर मिलेंगे, और आपने हर प्र...