Monday, October 23, 2017

प्रयास कुछ बेहतर के लिए..... सबको खुश रहने का हक़ है,अपने दिल की कहने का हक़ है... बस इसी सोच को बढावा देने का ये प्रयास है.


#हालात
कुछ यूँ है इन हालातों की कहानी,
कुछ सपने जी गया कुछ रह गए बेजुबानी।

कुछ अपनों के लिए कुछ अपने छोड़ आया,
कुछ के साथ हूँ कुछ को यादों संग लाया।

सबकी खुशि के लिए अपने हिस्से की थोड़ी कम करदी,
दूसरों को हसाने को हमने अपने आँसुओ की गिनती खत्म करदी।

चाहना और उसी चीज़ को पा जाना एक इतफ़ाक है,
जिन्दगी एक सफ़र है खुशि से जी मेरे दोस्त आखिर में होना राख है।

हर पल को जीता हूँ आगे की फ़िक्र मैं करता नहीं,
हार ज़रूर जाऊ मंजूर है पर कभी कोशिश करने से मै डरता नहीं |

कुछ लोग मूडी कहते कुछ कहते नासमझ तो कुछ ने बेअक्ल के तमगे से नवाज़ा है,
अब कौन सुने सबकी कल खुद पर आएगी तो जानेंगे ये सब वक़्त का तकाज़ा है।

एक दिन यूँही हालातों से पूछ बैठा कभी कभी हँसा दिया कभी फसा दिया तेरे ये क्या किस्से है ??..
 बड़े प्यार से बोला वो तू अकेला नहीं है सभी को जितनी हस्सी मिली उतने ही आँसू उसके हिस्से है।

#mani

No comments:

मैं श्रेष्ठ हूं

            अगर आपको अपनी आस्था पर भरोसा है और आप यह यकीन रखते हैं कि आपके किए गए अच्छे कर्म आपको पलट कर मिलेंगे, और आपने हर प्र...