Friday, October 6, 2017

प्रयास कुछ बेहतर के लिए..... सबको खुश रहने का हक़ है,अपने दिल की कहने का हक़ है... बस इसी सोच को बढावा देने का ये प्रयास है.


#तकिया
कहने को एक रुई से भरा बन्द थैला है,
पर उसे ही पता है इसने हमे कितना झेला है।

कभी हमारे सपनों का बोझ लिए हमें सुकून से सुला दिया,
कभी हमारी आँखों के आंसुओं को खुद में सोख लिया जब किसी ने रुला दिया।

कभी जज्बातों से लड़ कर हम हार गए तो इसने प्यार से गले लगा लिया,
कभी जो मस्ती का मूड हुवा तो इसे ही लड़ने लगे पर इसने कभी न मना किया।

साथ रात में इसने खयालो से वो सभी बेतुकी बातें भी सुनी,
और फिर कभी हमारे मूड के साथ मिलकर इसने कई कहानियां बुनी।

कभी नाराज़ भी न हुआ जो हमने रात इसे बिस्तर से गिरा दिया,
खुशि तो थी पर इसने दिखाई नही जो कल हमने इसे नया कवर दिला दिया।
#mani

No comments:

मैं श्रेष्ठ हूं

            अगर आपको अपनी आस्था पर भरोसा है और आप यह यकीन रखते हैं कि आपके किए गए अच्छे कर्म आपको पलट कर मिलेंगे, और आपने हर प्र...