Sunday, September 6, 2020

धन्यवाद


                  आज जिंदगी का एक साल और कम हुआ, जीवन की सच्चाई यही है के उम्र सिर्फ मा के पेट में बढ़ती है बाकी तो सफ़र है। हर कोई अपनी कहानी में हीरो बनने की कोशिशों में है किसी को घर वालों को कुछ करके दिखाना है, तो कोई किसी को बस साबित करने के लिए कामयाब होना चाहता है। अच्छा है अपने जीवन को बेहतर करने के लिए प्रयास भी ज़रूरी है, सब पैदा एक जैसे होते है पर आप मरते कैसे है वो आपका अस्तित्व दर्शाता है। 
    
              हम सबको खुश रखना चाहते है पर ये बहुत मुश्किल काम है, फिर भी उनका ख़्याल रखिए जो आपके साथ थे... है.... और हमेशा रहेंगे, आपको जीवन में मौके मिलते है उनका आप किस तरह से उपयोग करते है ये आप पर है। इस जीवन में आपको अच्छे बुरे दोनों अनुभव होते है, आप उनसे क्या सीखते है यही आपके अच्छे या बुरे इंसान होने का रास्ता तय करता है। पर कुछ बातें है जो हमें दोनों संदर्भ में याद रखनी चाइए, वो है धन्यवाद करना उन चिजो का जो आपके लिए शायद साधारण है पर असल में कई लोगों को नसीब नहीं। 

                   आपके पास आपका परिवार और दोस्त है तो आप यकीन मानिए आप भाग्यशाली है, क्युकी कई लोगों के पास इस साथ का अभाव है। आपके पास रहने को छत, खाने को खाना और बदन ढकने को कपड़ा है तो अपने मां बाप का धन्यवाद कीजिए की आपको इन सुविधाओं के साथ पाला है। आप हर रात के बाद सुबह उठते है तो उस पहली सांस का भी शुक्रिया अदा कीजिए, क्युकी कई लोग रात को सोते तो है पर सवेरा नहीं देख पाते। शायद ये पढ़ कर आपको अजीब लगे पर अगर आप ढंग से देख या महसूस कर सकते है तो वो भी एक वरदान मानिए, क्युकी जिनके पास ये नहीं होता उन्हें ही पता है इनकी अहमियत। 

           तो जीवन में उन सभी को धन्यवाद ,जिन्होंने कभी किसी मोड़ पर कुछ न कुछ सिखाया मुझे। अच्छा हो या बुरा सीख तो सीख होती है, उन बुरे वक़्त को भी शुक्रिया जिसने कम में गुजारा करना सिखाया। उन अच्छे लम्हों का भी एहसान रखिए जिन्होंने किस्मत पर यक़ीन बनाए रखा, उस गलती को भी धन्यवाद जिसने अच्छा इंसान बनने की अक्ल दी। उन दोस्तों को भी धन्यवाद जिन्होंने बताया के गम का इलाज़ रम होता है, दो वक़्त की रोटी को भी शुक्रिया उसने ही सिखाया के इसके लिए कितना दौड़ना पड़ता है। उन तमाम परेशानियों का भी एहसान जिन्होंने आत्मनिर्भर बनना सिखाया है, उस हार का भी एहसान मानना जिसने जीतने का असली मतलब समझाया है। 

:- 🖋️मनीष पुंडीर

No comments:

बात करने से ही बात बनेगी...

          लोग आजकल ख़ुद को दूसरों के सामने अपनी बात रखने में बड़ा असहज महसूस करते है। ये सुनने और अपनी बात तरीके से कहने की कला अब लोगों में...